CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के दंतेवाड़ा, कांकेर और बीजापुर जिलों में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।यह भर्ती प्रत्येक जिले के जिला पंचायत कार्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सभी जिलों की भर्ती में न्यूनतम योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतनमान समान रखे गए हैं, परंतु पदों की संख्या व आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग है।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Overview
| विभाग का नाम | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन |
| पद का नाम | ग्राम पंचायत सचिव |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| जिले | दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर |
| आवेदन का माध्यम | Offline (डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से) |
| वेतनमान | ₹3500 – ₹10000 + ग्रेड पे ₹1100 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10+2 (उच्चतर माध्यमिक) पास एवं कंप्यूटर कोर्स आवश्यक |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट आधारित (शैक्षणिक अंक + अनुभव + कंप्यूटर अंक) |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग हेतु छूट लागू) |
| आवेदन शुल्क | Free |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जिलेवार अलग (नीचे देखें) |
| Watsapp Group | यहाँ क्लिक करें |
| Watsapp Channel | यहाँ क्लिक करें |
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Important Date’s
| जिला | विज्ञापन तिथि | अंतिम तिथि |
| दंतेवाड़ा | 10 नवम्बर 2025 | 28 नवम्बर 2025 |
| कांकेर | 11 नवम्बर 2025 | 05 दिसम्बर 2025 |
| बीजापुर | 07 नवम्बर 2025 | 28 नवम्बर 2025 |
Click Here Short Details
Table of Contents
अधिक अपडेट के लिए यहां क्लिक करें: CG पर्यावरण संरक्षण मंडल प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2026
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Post Details
1. जिला पंचायत दंतेवाड़ा (Dantewada)
- विज्ञापन संख्या: 393/उप सं./स.स्था./2025-26
- प्रकाशन तिथि: 10/11/2025
- कुल पदों की संख्या: 06
वर्गवार पद विवरण

2. जिला पंचायत कांकेर (Kanker)
- विज्ञापन संख्या: 1209/उप सं./स.स्था./2025-26
- प्रकाशन तिथि: 11/11/2025
- कुल पदों की संख्या: 18
वर्गवार पद विवरण

3. जिला पंचायत बीजापुर (Bijapur)
- विज्ञापन संख्या: 2122/जि.प./सचिव-स्था./2025
- प्रकाशन तिथि: 07/11/2025
- कुल पदों की संख्या: 05
वर्गवार पद विवरण

CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Eligibility Criteria
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी:
Educational Qualification
ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए निम्नलिखित योग्यता अनिवार्य है:
- हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Local Residency
- आवेदक को अनिवार्य रूप से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा,कांकेर और बीजापुर जिले का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। दूसरे जिले के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
Age Limit
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), भूतपूर्व सैनिक, एवं महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Application Fee
| शुल्क का प्रकार | राशि |
| आवेदन शुल्क | शून्य (₹0) |
- ध्यान दें: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है, यानी आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Selection Process
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 में चयन लिखित परीक्षा के बजाय, पूरी तरह से मेरिट लिस्ट (प्राप्त अंकों की वरीयता) के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए अंकों का निर्धारण निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा:
| मापदंड | अंक |
| हायर सेकेंडरी (12वीं) के अंक | 50 प्रतिशत |
| हायर एजुकेशन (स्नातक या स्नातकोत्तर) के अंक | अधिकतम 10 अंक |
| कंप्यूटर कौशल परीक्षा के अंक | 25 प्रतिशत |
| ग्रामीण विकास में मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा | 10 अंक |
| रोजगार सहायक के रूप में अनुभव | अधिकतम 05 अंक (प्रत्येक वर्ष के लिए 01 अंक, अधिकतम 5 वर्ष) |
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Salary Details
ग्राम पंचायत सचिव का वेतनमान ₹3500-₹10000 और ग्रेड पे ₹1100 निर्धारित है। यह वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार प्रचलित वेतन मैट्रिक्स लेवल के आधार पर दिया जाएगा।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: How to Apply
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आपको अपना आवेदन पत्र भरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा,कांकेर, बीजापुर के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:
- फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए लिंक से भर्ती का विज्ञापन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक और स्पष्ट अक्षरों में भरें।
- दस्तावेज संलग्न करें: फॉर्म पर अपनी एक नई पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे 10वीं, 12वीं, कंप्यूटर डिप्लोमा, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र यदि लागू हो) की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।
- लिफाफे पर लिखें: आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में रखें और लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन” जरूर लिखें।
- भेजने का पता: आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें: कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा,कांकेर,बीजापुर (छ.ग.)
- समय सीमा: सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन पत्र 28,29नवंबर और 02 दिसम्बर 2025 की शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में अवश्य पहुंच जाए। देर से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Syllabus
चूंकि CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है, इसलिए इसके लिए कोई विशिष्ट पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी नहीं किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से ऊपर बताए गए शैक्षणिक अंकों और अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट पर निर्भर करती है।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Latest Update
कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए राज्यस्तरीय अधिसूचना जारी की गई थी। उसी के अनुसार अब प्रत्येक जिले में अलग-अलग भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। पहले सुकमा जिले में भर्ती निकली थी और अब बीजापुर,कांकेर और दंतेवाड़ा में जारी की गई है।आगे आने वाले समय में अन्य जिलों में भी सचिव भर्ती की अधिसूचनाएँ जारी होंगी।
जैसे ही किसी जिले की नई भर्ती आएगी, उसकी जानकारी हमारे WhatsApp Group और Watsapp Channel दोनों में सबसे पहले साझा की जाएगी, इसलिए उनमें ज़रूर जुड़ें ताकि कोई अपडेट मिस न हो।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Notification PDF

CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Important Link
| दंतेवाड़ा जिले की आधिकारिक | यहाँ क्लिक करें |
| कांकेर जिले की आधिकारिक | यहाँ क्लिक करें |
| बीजापुर जिले की आधिकारिक | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक अधिसूचना | पीडीएफ डाउनलोड करें |
| वाट्सएप ग्रुप में शामिल हों | यहाँ क्लिक करें |
| वाट्सएप चैनल फॉलो करें | यहाँ क्लिक करें |
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: सामान्य प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?
- उत्तर: संबंधित जिला पंचायत की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सभी दस्तावेज़ संलग्न कर स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।
प्रश्न 2: क्या ऑनलाइन आवेदन संभव है?
- नहीं, आवेदन केवल ऑफ़लाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
प्रश्न 3: क्या अन्य जिले के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
- नहीं, केवल संबंधित जिले के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 4: वेतन कितना मिलेगा?
- 3500 – ₹10000 + ग्रेड पे ₹1100 तथा महंगाई भत्ता शासनानुसार देय।
प्रश्न 5: मेरिट सूची कब जारी होगी?
- आवेदन तिथि पूरी होने के बाद जिला पंचायत कार्यालय द्वारा वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।यदि आप 10+2 उत्तीर्ण हैं और कंप्यूटर योग्यता रखते हैं, तो दंतेवाड़ा, कांकेर या बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 में अवश्य आवेदन करें।यह भर्ती पूर्णतः मेरिट आधारित है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्राप्त होगा।
