CG Vyapam Exam Calendar 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2025-26 के सभी प्रमुख भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है।इस कैलेंडर में अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथि, पद संख्या, तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ और अंतिम तिथि दी गई है।
इस लेख में आपको मिलेगा 👇
- विभागवार परीक्षा सूची
- संभावित परीक्षा तिथि
- पदनाम और पद संख्या
- आवेदन की प्रारंभ और अंतिम तिथि
- आधिकारिक PDF डाउनलोड लिंक
Table of Contents
CG Vyapam Exam Calendar 2026: मुख्य विशेषताएं
- सभी प्रवेश परीक्षाएँ (Entrance Exam) और भर्ती परीक्षाएँ (Recruitment Exam) शामिल हैं।
- परीक्षा तिथि अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई हैं।
- इस कैलेंडर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, तकनीकी, न्यायालय, नगर सेना और कई अन्य विभागों की परीक्षाएँ शामिल हैं।
CG Vyapam Exam Calendar 2026: पूरी सूची
विभाग / संस्था का नाम | पदनाम / परीक्षा का नाम | पद संख्या | संभावित परीक्षा तिथि |
संचालनालय स्वास्थ्य सेवा | फार्मासिस्ट ग्रेड-2 — | 25 | 12-04-2026 |
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी | परिवहन आरक्षक | – | 19-04-2026 |
छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड | उप निरीक्षक | – | 26-04-2026 |
तकनीकी शिक्षा विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग | पीपीटीई (PPT26) पीईटी (PET26) | — | 07-05-2026 14-05-2026 |
तकनीकी शिक्षा विभाग | प्री एमसीए (MCA26) | – | 07-05-2026 |
चिकित्सा शिक्षा विभाग चिकित्सा शिक्षा विभाग | एमएससी नर्सिंग (MSCN26) पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN26) | — — | 14-05-2026 21-05-2026 |
एससीईआरटी रायपुर | डीएलएड (D.El.Ed26 | — | 04-06-2026 |
एससीईआरटी रायपुर बीएड | (B.Ed26) | — | 11-06-2026 |
कृषि विभाग | पीएटी / पीवीपीटी (PAT/PVPT26) | — | 21-06-2026 |
चिकित्सा शिक्षा विभाग | बीएससी नर्सिंग (BSCN26) | — | 11-06-2026 |
तकनीकी शिक्षा विभाग | पीपीएचटी(PPHT26) | – | 21-05-2026 |
विधि विधायि एवं विधिक सेवा प्राधिकरण | सहायक ग्रेड-3 | 118+ | 06-09-2025 |
प्रधान मुख्य वन संरक्षक | सहायक ग्रेड-3 | – | 06-12-2026 |
जल संसाधन | अनुरेखक (सिविल) | 35 | 02-08-2026 |
छ.ग. उच्च न्यायालय | डाटा एंट्री ऑपरेटर | 35 | 28-06-2026 |
सहकारिता विभाग | उप ऑडिटर | — | 05-07-2026 |
गृह (पुलिस) विभाग | सहायक उप निरीक्षक (एम) | 263 | 12-07-2026 |
संचालनालय स्वास्थ्य सेवा | ओटी टेक्नीशियन | 15 | 30-08-2026 |
पर्यावरण संरक्षण मंडल | प्रयोगशाला परीक्षक | 17 | 26-07-2026 |
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | लैब असिस्टेंट व नमूना सहायक | — | 20-09-2026 |
पर्यावरण संरक्षण मंडल | सहायक ग्रेड-3 | 20+26 | 27-09-2026 |
उच्च शिक्षा विभाग राज्य पात्रता परीक्षा | (SET26) पात्रता परीक्षा | – | 04-10-2026 |
नगर सेना | फायरमेन | 117 | 19-07-2026 |
नगर सेना | स्टोरकीपर | 32 | 22-11-2026 |
संयुक्त भर्ती परीक्षा | सहायक ग्रेड-3 | — | 06-12-2026 |
संयुक्त भर्ती परीक्षा | स्टेनोटाइपिस्ट | 46+ | 13-12-2026 |
संयुक्त भर्ती परीक्षा | सहायक ग्रेड-3 | 25+ | 20-12-2026 |
Must read this also…..सीजी व्यापम परीक्षा शुल्क वापसी 2025: ऑनलाइन धनवापसी स्थिति की जांच करने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका
CG Vyapam Exam Calendar 2026: परीक्षाओं से जुड़ी अन्य हत्वपूर्ण जानकारी
1. आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु सीमा | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु सीमा | 35 वर्ष |
छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को आयु में राज्य शासन के अनुसार आरक्षण व छूट दी जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भिन्न है, जैसे:
- फार्मासिस्ट – फार्मेसी डिप्लोमा या डिग्री
- नर्सिंग पदों – बी.एससी नर्सिंग या संबंधित कोर्स
- PET/PPT – 12वीं पास (विज्ञान/गणित)
- बीएड / डीएलएड – स्नातक पास
- सहायक ग्रेड-3 / डेटा एंट्री ऑपरेटर – 12वीं पास + कंप्यूटर डिप्लोमा
- पुलिस भर्ती – 12वीं या स्नातक (भिन्न पदों अनुसार)
3. वेतनमान (Salary)
- ग्रेड पे 1900/- से लेकर 4200/- तक पदों के अनुसार अलग-अलग रहेगा।
- औसत मासिक वेतन ₹25,000 से ₹70,000 तक।
4. परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
- लिखित परीक्षा (Objective Type) – 100 अंक
- विषय आधारित प्रश्न – संबंधित पद के अनुसार
- सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, हिंदी व कंप्यूटर ज्ञान शामिल रहेंगे।
- निगेटिव मार्किंग कुछ परीक्षाओं में लागू होती है।
सिलेबस (Syllabus)
CG Vyapam Exam Syllabus में सामान्यतः निम्न विषय शामिल होते हैं
1. सामान्य अध्ययन (General Studies) |
2. गणित एवं तार्किक ज्ञान (Math & Reasoning) |
3. सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी |
4. कंप्यूटर ज्ञान |
5. विभागीय विषय (Technical / Subject Related Topics) |
उदाहरण:
- फार्मासिस्ट परीक्षा – फार्माकोलॉजी, फार्मास्यूटिक्स, मेडिसिन
- नर्सिंग परीक्षा – नर्सिंग प्रोसेस, हेल्थ एजुकेशन, एनाटॉमी
- PET / PPT / PAT परीक्षा – भौतिकी, रसायन, गणित / जीवविज्ञान
- SET परीक्षा – विषयवार पीजी लेवल सिलेबस
CG Vyapam Exam Calendar 2026: छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षाओं की सभी अपडेट, नोटिफिकेशन, रिज़ल्ट व तैयारी सामग्री एक ही जगह
नीचे दिए लिंक से हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट सबसे पहले पाएं 👇🏻
👆🏻👆🏻 Join करें और जुड़े रहें छत्तीसगढ़ की सभी सरकारी परीक्षाओं से 👆🏻👆🏻
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी यह Exam Calendar 2026 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।हर परीक्षा की योग्यता, सिलेबस, और आवेदन की तिथि की विस्तृत जानकारी जल्द ही CGRozgarPoint.com पर उपलब्ध कराई जाएगी।👉🏻 इसलिए वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि किसी भी परीक्षा की महत्वपूर्ण सूचना न छूटे।
CG Vyapam Exam Calendar 2026: Important Links
एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ डाउनलोड | यहां क्लिक करें |
वॉट्सएप ग्रुप ज्वाइन | यहां क्लिक करें |
वॉट्सएप चैनल फॉलो | यहां क्लिक करें |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |